Thursday, May 7, 2026

सुशासन की सरकार में जामुल में शुरू हुआ कबाड़, नेता का संरक्षण पुलिस बेबस?

भिलाई : न्यूज़ 36 : जामुल में इन दिनों एक कबाड़ी गोदाम की चर्चा जोरों पर बता दे कि जामुल क्षेत्र में लंबे अरसे से बंद पड़े कबाड़ी गोदाम में एक बार फिर नए कबाड़ियों ने धंधा शुरू कर दिया है जहां एक और अपराध मुक्त होने की बात कहने वाली भाजपा सरकार के ही कुछ नुमाइंदों ने ही इस अवैध कारोबार को संचालित करने के लिए जोरों शौकत लगाई है , सूत्रों की माने तो रूक्मणी धर्म काटे के पास सुलभ शौचायल के बाजू में गोदाम खोलकर भारी मात्रा में बीएसपी क्षेत्र के लोहे की खरीदी की जा रही है यही नहीं आस पास के कंपनियों के लोहे की भी खरीदी बिक्री की जा रही है सूत्र बताते है कि जामुल थाने से एक अधिकारी के संरक्षण के सारा काम शुरू हुआ जिसके लिए खुद अधिकारी  गोदाम पहुंच कर जायजा भी लिए थे ।

जहां एक तरफ एसपी साहब अवैध धंधे बाजों पर नकेल कसने की कवायद कर रहे तो दूसरी तरफ खुद अपराध मुक्त करने वाली पुलिस विभाग के कुछ भ्रष्ट अधिकारी जी के आशीर्वाद से कारोबार शुरू करने दिशा निर्देश देने की बाते चर्चा में आ रही है ।

जामुल थाने में महीने में दर्जनों चोरी के अपराध हो रहे 

बता दे कि जामुल थाना अंतर्गत आने वाली कई कंपनियों की लोहे की चोरी की खबर आए दिन आती है वही थाने में महीने में दर्जनों F.I.R होते है बावजूद इसके इस तरह से खुलेआम एक ओर कबाड़ी गोदाम खुलने से चोरी की घटनाएं बढ़ने की संभावना है ।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news