Wednesday, May 6, 2026

ट्रक की टक्कर से स्कूली छात्रा की मौत, आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : थाना जामुल क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक नाबालिग बालिका की मौत हो गई, जबकि उसकी दो सहेलियों गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद जामुल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्र ने बताया कि 3 मई 2026 को कैलाश नगर निवासी प्रभाष पाल ने थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री अपनी दो सहेलियों के साथ एक्टिवा से जामुल से एसीसी चौक की ओर जा रही थी। इसी दौरान नंदिनी रोड जामुल के पास ट्रक क्रमांक CG 07 CA 9607 के चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन बलाते हुए स्कूटी को टक्कर मार दी।

हादसे में प्रार्थी की पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो नाबालिग बालिकाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि ट्रक चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही थाना जामुल पुलिस ने अपराध क्रमांक 297/2026 के तहत धारा 105, 110 बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरु की। मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी चालक की पहचान कर घेराबंदी की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्त्तार आरोपी की पहचान राकेश कुमार पाण्डेय (34 वर्ष), निवासी सांई लीला धर्मकांटा के पास, छावनी, थाना जामुल, जिला दुर्ग के रुप में हुई है। पुलिस ने दुर्घटना में प्रयुक्त ट्रक को भी जप्त कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है। दुर्ग पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें तथा तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन न चलाएं, क्योंकि ऐसी लापरवाही गंभीर जनहानि का कारण बन सकती है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news