Wednesday, May 6, 2026

भिलाई में व्यापारी के घर कैश और ज्वेलरी की चोरी : शादी में शामिल होने गया था परिवार

भिलाई : न्यूज़ 36 : नेहरू नगर पश्चिम की एक पॉश कॉलोनी में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर घर से लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर और कैश लेकर फरार हो गए। घटना सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे से देर रात 2:00 बजे के बीच की बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, मकान मालिक विनय कुमार अग्रवाल अपने परिवार के साथ एक पारिवारिक शादी में शामिल होने अम्रपाली सोसाइटी गए थे। वे नेहरू नगर पश्चिम में किराए के मकान में रहते हैं। रात करीब 2 बजे जब पूरा परिवार वापस लौटा, तो घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला। अंदर जाने पर अलमारी टूटी हुई थी और सामान बिखरा पड़ा था। इसी से चोरी का पता चला।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि, घर में करीब डेढ़ लाख रुपए कैश और 45 से 50 लाख के जेवर रखे हुए थे।

पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी विजय अग्रवाल, सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी, क्राइम डीएसपी यदुमणि सिदार, सुपेला थाना प्रभारी विजय यादव और स्मृति नगर चौकी प्रभारी राजेश साहू मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने भी जांच की।

सुपेला थाना अनुसार क्षेत्र के नेहरू नगर ईस्ट में विनय अग्रवाल व्यवसायी हैं, जिनका स्क्रैप का और धर्मकांटे का व्यवसाय है। ये सपरिवार बीती रात में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बाहर थे। दिन में लगभग 12:30 बजे के आसपास निकले थे। रात में लगभग 2 बजे के आसपास जब यह परिवार सहित अपने घर में आए, तो इनके घर में ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर का पूरा सामान बिखरा था।

घर में जो भी सोने-चांदी के जेवरात यह बैंक के लॉकर से लाकर इनकी पत्नी जो शादी में पहनने के लिए रखी थी, वो और कुछ कैश रकम लगभग ₹1,40,000 इनके घर में नहीं था। जिसकी शिकायत दर्ज कराई गई।
एफएसएल की टीम, डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल पर निरीक्षण किया।

फिंगरप्रिंट की टीम ने भी फिंगरप्रिंट वगैरह लिफ्ट किया है। साथ ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश में घटना में अज्ञात आरोपियों की पतासाजी और मशरूका बरामदगी के लिए एक टीम का गठन किया गया है, जिसमें सुपेला थाने के स्टाफ और एसीसीयू के स्टाफ शामिल हैं। अभी जो टेक्निकल इनपुट है, उसमें टीम पूरी लगकर उसकी विवेचना और आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

आसपास के सीसीटीवी हैं, उनको देखा जा रहा है, उनका परीक्षण किया जा रहा है और अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। शुरुआती तौर पर लगभग 20 से 25 लाख रुपए की चोरी का अनुमान है। इसके अतिरिक्त विनय अग्रवाल, उनकी पत्नी ने कुछ और गहनों की चोरी के बारे में बताया है। उसकी सूची मंगाई गई है, जिसको केस में जोड़ा जाएगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news