Tuesday, May 5, 2026

भिलाई-चरोदा में चार स्थानों पर लगेंगे सुशासन शिविर

भिलाई न्यूज़ 36 : नगर निगम भिलाई चरोदा क्षेत्र में सुशासन तिहार के अंतर्गत नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन पांच मई से किया जाएगा। इसके तहत 40 वाडाँ के लिए चार अलग-अलग स्थानों पर शिविर लगाए जाएंगे। कार्यपालन अभियंता रवि सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सहायक नोडल अधिकारियों, शिविर प्रभारियों एवं सहयोगी कर्मचारियों को भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पहला शिविर पांच मई को भिलाई-चरोदा नगर निगम क्षेत्र स्थित सामुदायिक भवन उमदा में आयोजित होगा, जिसमें वार्ड क्रमांक-1 से 6 तक के नागरिक अंपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। दूसरा शिविर 11 मई को मंगल भवन, भिलाई-3 में लगाया जाएगा। इसमें वार्ड क्रमांक-7 से 17 तक के रहवासी अपनी समस्याओं के निराकरण के आवेदन दे सकेंगे। तीसरा शिविर 20 मई को सामुदायिक भवन, चरौदा में आयोजित होगा, जहां वार्ड क्रमांक 18 से 29 तक के नागरिक शामिल हो सकेंगे। चौथा और अंतिम शिविर 28 मई को सामुदायिक भवन, सोमनी में आयोजित किया जाएगा, जिसमें वार्ड क्रमांक 30 से 40 तक के रहवासी अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे। शिविर सुबह नौ से शाम चार बजे तक संचालित होंगे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news