Tuesday, May 5, 2026

होटल में अवैध शराब बिक्री का खुलासा, सिलोदा का संचालक गिरफ्तार

दुर्ग : न्यूज़ 36 : दुर्ग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चौकी अंजोरा क्षेत्र के एक होटल में छापा मारकर होटल संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से शराब, नगदी और मोबाइल सहित कुल 8,520 रुपये की सामग्री जब्त की है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्रा ने बताया कि आज मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सिलोदा निवासी दिलीप सिंह अपने होटल सिलोदा रसमड़ा में अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना मिलते ही चौकी अंजोरा और थाना पुलगांव की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 32 पौव्वा देशी मसाला शराब, 320 रुपये नगद बिक्री रकम और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। जब्त सामग्री की कुल कीमत 8,520 रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी दिलीप सिंह, निवासी ग्राम सिलोदा, थाना पुलगांव के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। मामला अजमानतीय होने के कारण आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराच बिक्री जैसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे मामलों में सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news