Sunday, May 3, 2026

“ऑपरेशन तलाश के तहत बड़ी सफलता,668 गुमशुदा को खोजा

दुर्ग : न्यूज़ 36 : दुर्ग पुलिस ने “ऑपरेशन तलाश के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 1 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 के बीच 668 गुमशुदा व्यक्तियों और बच्चों को सुरक्षित दस्तयाब किया है। सभी को विधिवत उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

40 टीमों ने संभाला मोर्चा

अभियान को सफल बनाने के लिए जिलेभर में कुल 40 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। बड़े थानों में दो दो और छोटे थानों में एक-एक टीम लगाई गई। टीमों ने तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग, सूचना संकलन और मुखबिर तंत्र की मदद से लगातार कार्रवाई की।

295 पुरुष, 321 महिलाएं और 52 बच्चे मिले

दस्तयाब किए गए लोगों में 295 पुरुष, 321 महिलाएं और 52 बच्चे शामिल हैं। बच्चों में 9 बालक और 43 बालिकाएं हैं। पुलिस ने सभी को सुरक्षित उनके परिवारों तक पहुंचाया।

कई राज्यों में चला सर्च ऑपरेशन

दुर्ग पुलिस की टीमों ने छत्तीसगढ़ के भीतर रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, बालोद और बेमेतरा समेत कई जिलों में तलाश की। इसके अलावा महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, गुजरात और राजस्थान में भी अंतरराज्यीय समन्वय के साथ अभियान चलाया गया

वीडियो कॉल से भी हुई दस्तयाबी

अभियान के दौरान कई गुमशुदा बालिग व्यक्तियों की पहचान और लोकेशन वीडियो कॉल के माध्यम से भी सुनिश्चित की गई, जिससे उन्हें शीघ्रता से सुरक्षित बरामद किया जा सका।

एसएसपी के निर्देशन में अभियान सफल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में सभी थाना प्रभारियों, विवेचना अधिकारियों और विशेष टीमों की समन्वित भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि बच्चों और परिजनों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें तथा किसी भी गुमशुदगी की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news