Sunday, May 3, 2026

किराया पर लेकर 10 लाख की कार ले उड़े

ठगी करने वाले महिला और पुरुष के खिलाफ अपराध दर्ज

आरोपियों द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेज भी संदेहास्पद

दुर्ग : न्यूज़ 36 : किराये पर दी गई कार को धोखाधड़ी कर फरार होने का मामला सामने आया है। किराये पर कार ले जाकर बंटी बबली की तरह ठगी करने वाले एक महिला और पुरुष के खिलाफ सुपेला पुलिस ने अपराध दर्ज कर उनकी पतासाजी शुरू कर दी है।

वाहन किराये पर ले जाने के लिए आरोपितों द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेज भी संदेहास्पद होना बताया जा रहा है।

ऋषभ प्राइम सिटी पोटिया निवासी सुनील कुमार दुबे ने थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रार्थी बैंक फायनेंस का काम करता है। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि उसने फायनेंस में सफेद रंग की मारूति स्वीप्ट डिजायर क्रमांक सीजी 07 डीडी 2040 फायनेंस में खरीदा है। उक्त वाहन को 6 फरवरी 2026 को रवि सेल्फ ड्राईव कार सर्विस के संचालक नयन सिंह को उसके आफिस सुपेला ढिल्लन काम्प्लेक्स में किराया में चलाने दिया था। जो उसे प्रतिदिन 1500 रुपये के हिसाब से किराया देता था।

नयन सिंह ने प्रार्थी को बताया कि 17 अप्रैल 2026 को दोपहर करीबन तीन बजे एक पुरुष व एक महिला मारूति स्वीप्ट डिजायर क्रमांक सीजी-07 डीडी-2040 को किराया में ले गये है जो अभी तक वापस नहीं लाये है। वाहन को किराया में ले जाना वाला व्यक्ति ने अपना नाम पेसु सिन्हा तथा महिला ने प्रीति सिन्हा बताया है। दस्तावेज के रूप में आधार कार्ड व लाइसेंस की प्रति जमा कराया है। दोनों ने अपना मोबाइल नंबर भी दिया है। उक्त महिला व पुरुष द्वारा जो दस्तावेज दिया गया है उसे भी संदेहास्पद बताया जा रहा है।

प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि 19 अप्रैल से दोनों के मोबाइल नंबर पर फोन लगाने पर नंबर बंद आ रहा है। प्रार्थी तथा नयन सिंह द्वारा दोनों व्यक्ति व वाहन को पता तलाश किया लेकिन उनके बारे में पता साजी नहीं चल पाया। मामले में पुलिस ने आरोपित पेसु सिन्हा और प्रीति सिन्हा के खिलाफ धारा 316 (3) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। कार की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news