Sunday, May 3, 2026

बैतुलमाल कमेटी का ईद मिलन और सालाना जलसा आज

भिलाई : न्यूज़ 36 : बैतुलमाल कमेटी भिलाई की ओर से ईद मिलन व सालाना जलसा आज 03 मई इतवार को मुस्लिम कम्यूनिटी हॉल, जामा मस्जिद सडक नं.- 01, सेक्टर – 06 में रखा गया है। इस मौके पर जरूरतमंदों को स्वरोजगार व अन्य क्षेत्र में इमदाद दी जाएगी। आयोजन में मेहमान-ए-खुसुसी पद्मश्री सबा अंजुम डिप्टी कमांडेंट और फैसल रिज़वी सदस्य- छत्तीसगढ़ अधिवक्ता संघ सदस्य- छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड व समाजसेवी, रायपुर होंगे। जलसे की सदारत डॉ. आर. ए. सिद्दीकी वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ, दुर्ग करेंगे।

मुअज्जिज मेहमान डॉ. इरफान उर रहीम ख़ान डिप्टी कमांडेंट 21 वीं बटालियन बालोद, डॉ. एस. ए. रिज़वी, डॉ. एस. जे. रिज़वी, डॉ. एस. एम. इक़बाल, डॉ. ताबिश अख़्तर, मोहम्मद नदीम ख़ान (जीएम, बीएसपी), एम. आर. के. शरीफ (रिटायर जीएम, बीएसपी), मिर्ज़ा आसिम बेग (सदर-भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट) और शहर की तमाम मस्जिदों के ईमाम होंगे । प्रेसिडेंट हाजी हमीदुल्लाह सिद्दीकी ने कमेटी की ओर से शिरकत कर जलसे को कामयाब बनाने की अपील की है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news