Monday, April 27, 2026

सेक्टर-4 बीएसपी सोसाइटी की आमसभा 3 मई को

भिलाई : न्यूज़ 36 : बीएसपी एम्पलाइज को-ऑपरेटिव एंड वेलफेयर सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-4 की सालाना आमसभा 03 मई रविवार को सुबह 10 बजे इस्पात क्लब सेक्टर-4 में आयोजित है।
जिसमें अध्यक्ष का स्वागत भाषण, प्रतिवेदन बैलेंस शीट (2025-26) की स्वीकृति, बजट (2026-27) को मंजूरी और वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंकेक्षण की नियुक्ति को अनुमति देने सहित अन्य गतिविधियां होगीं। अध्यक्ष पूरनलाल देवांगन ने बताया कि आय-व्यय का विवरण संस्था कार्यालय में उपलब्ध है और सदस्यों को अपना फोटोयुक्त पासबुक एवं गेट पास लाना अनिवार्य है। सदस्यगण सुझाव एवं आपत्ति आमसभा से 7 दिन पहले लिखित रूप में प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि निर्धारित 50 वर्ष की आयु तक वाले बीएसपी व एनएसपीसीएल कर्मियों को आमसभा स्थल पर ही ऑन द स्पॉट सदस्यता भी दी जाएगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news