दुर्ग : न्यूज़ 36 : आगामी दिनों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। इसकी तैयारियों को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के विनोद कुजूर ने सभागार में बैठक ली। बैठक में समस्त न्यायाधी शामिल हुए। डीजे ने न्यायालयों में ने लंबित समझौता योग्य प्रकरणों को प्राथमिकता न के आधार पर चिन्हित करें तथा पक्षकारों को । लोक अदालत के माध्यम से विवाद समाधान – हेतु प्रेरित करने कहा। साथ ही प्री-सीटिंग हेतु – जारी नोटिसों की समयबद्ध एवं प्रभावी तामिली – सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। – विशेष रूप से राजीनामा योग्य सिविल एवं – आपराधिक प्रकरण, बैंक, बीमा, मोटर दुर्घटना दावा, धारा 138 एन.आई. एक्ट, विद्युत एवं अन्य प्री-लिटिगेशन प्रकरणों पर विशेष ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों के निस्तारण हेतु संवेदनशील, संवादात्मक एवं सकारात्मक काउंसलिंग दृष्टिकोण अपनाया जाए तथा अधिवक्ताओं एवं संबंधित विभागों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित कर अधिकतम प्रकरणों के निराकरण को सुनिश्चित किया जाए। बीमा कंपनियों के अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि वे लोक अदालत के दिन सक्षम प्राधिकारी के रूप में उपस्थित रहकर व्यवहारिक एवं न्यायोचित समझौता प्रस्ताव प्रस्तुत करें। साथ ही अधिवक्तागण से अपेक्षा की गई कि वे पक्षकारों को लोक अदालत के लाभों से अवगत कराते हुए समझौता प्रक्रिया में सक्रिय एवं सकारात्मक सहयोग प्रदान करें।
