भिलाई : न्यूज़ 36 : थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र के ग्राम पुरैना में 5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास की गंभीर घटना सामने आई है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
नगर पुलिस अधीक्षक छावनी प्रशांत पैकरा ने बताया कि घटना के संबंध में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 65(2), 296, 115(2), 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 12 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान किशोर चौहान (उम्र 23 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया और उसे पुलिस हिरासत में लेकर वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। बच्ची की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच जारी है और आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
