Sunday, April 26, 2026

यातायात पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर, 22 मिनट में गंभीर मरीज को पहुंचाया कुम्हारी टोल

भिलाई : न्यूज़ 36 : गंभीर मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए दुर्ग यातायात पुलिस ने एक बार फिर तत्परता और मानवीय पुलिसिंग का उदाहरण पेश किया। शनिवार को पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर 82 वर्षीय मरीज को महज 22 मिनट में बी.एम. शाह हॉस्पिटल से कुम्हारी टोल तक सुरक्षित पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, भिलाई निवासी 82 वर्षीय उत्तमचंद साहू की हालत गंभीर होने पर उन्हें बी.एम. शाह हॉस्पिटल से रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रेफर किया गया था। मरीज की स्थिति को देखते हुए यातायात पुलिस ने तुरंत विशेष व्यवस्था बनाते हुए ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया।

हाईवे पेट्रोलिंग-02 टीम और पहले से तैनात यातायात जवानों ने भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक को नियंत्रित कर मार्ग पूरी तरह खाली कराया। इसके चलते एम्बुलेंस को बिना किसी बाधा के तेजी से आगे बढ़ाया गया और मात्र 22 मिनट में कुम्हारी टोल प्लाजा तक पहुंचा दिया गया, जहां से आगे की जिम्मेदारी रायपुर हाईवे पेट्रोलिंग को सौंपी गई।

पूरी कार्यवाही के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु और सुरक्षित बनी रही। इस अभियान में शामिल पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की त्वरित समन्वय क्षमता और सेवा भावना की सराहना की जा रही है।

दुर्ग पुलिस की अपील :  दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि आपातकालीन स्थिति में ग्रीन कॉरिडोर के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और एम्बुलेंस व अन्य आपात वाहनों को प्राथमिकता दें, ताकि जरूरतमंदों को समय पर उपचार मिल सके।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news