Saturday, April 25, 2026

पिकअप वाहन से किया जा रहा था मवेशियों का अवैध परिवहन

पशु क्रूरता अधिनियम के प्रवधानों के तहत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

दुर्गः न्यूज़ 36 : पिकअप वाहन से छह मवेशियों का अवैध परिवहन किया जा रहा था। सूचना ‘मिलते ही पुलिस ने चिखली चौक पर वाहन को घेराबंदी कर पकड़ा और मवेशियों का छुड़ाया। मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित मध्यप्रदेश के बालाघाट जिला अंतर्गत ग्राम कटंकी के रहने वाले हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी युवराज साहू ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने 23 अप्रैल की रात्रि चिखली चौक के पास संदेहास्पद पिकअप वाहन क्रमांक सीजी-05 डी 1007 को रोककर जांच की। मामले में आरोपितों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने मामले में मध्यप्रदेश के बालाघाट जिला अंतर्गत मुंडीवाड़ा निवासी निर्मल मनेश्वर (38), तुलसीराम नागेश्वर (43) और सिवनी जिला अंतर्गत बोरीखुर्द निवासी भगतराम खरे (43) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया है। नागेश्वर (60), जयपाल नागेश्वर (43) और सिवनी जिला अंतर्गत बोरी खुर्द निवासी भगत राम खरे(43) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पिकअप वाहन को भी जप्त कर लिया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news