Saturday, April 25, 2026

श्रीकांत दासगुप्ता छ:ग प्रदेश थ्रोबाल संघ के अध्यक्ष निर्वाचित

भिलाई : न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ प्रदेश थ्रोबाल संघ की वार्षिक आम सभा  शुक्रवार को अग्रसेन प्रा आईं.टी.आईं. भिलाई में संघ के अध्यक्ष रमन साहनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सभा में उपस्थित संघ के सभी पदाधिकारियों द्वारा सर्व सम्मति से श्रीकांत दासगुप्ता को छत्तीसगढ़ प्रदेश थ्रोबाल संघ का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया एवं दीपक गहलोत को संघ का कोषाध्यक्ष  निर्वाचित किया गया। ए गौतम राव को संघ का उपाध्यक्ष एवं अशोक कुमार व नन्द किशोर कुशवाहा को संयुक्त सचिव सर्व सम्मति से निर्वाचित किया गया। पी कामराजू को पुनः छत्तीसगढ़ प्रदेश थ्रोबाल संघ का सचिव निर्वाचित किया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश थ्रोबाल संघ की वार्षिक आम सभा में रमन साहनी, दीपक गहलोत, ए गौतम राव, अशोक कुमार, नंद किशोर कुशवाहा, ज्योति निर्मलकर,सुमित, के जानसन, गुरुदेव, अमित शर्मा व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news