Saturday, April 25, 2026

फर्जी पुलिस बनकर घूम रहा थार चालक गिरफ्तार और 6 फरार वारंटी भी पकड़े गए

सुपेला पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई

भिलाई : न्यूज़ 36 : सुपेला पुलिस ने गुरुवार को दो बड़ी कार्रवाई की। एक ओर खुद को ‘पुलिस’ बताकर सड़क पर रौब झाड़ रहे थार चालक को गिरफ्तार किया गया, वहीं दूसरी ओर लंबे समय से फरार 6 स्थायी वारंटियों को भी दबोचकर न्यायालय में पेश किया गया।

स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के जुनवानी चौक पर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ब्लैक थार चालक वाहन पर अवैध रूप से “पुलिस” मोनो और बोर्ड लगाकर तेज रफ्तार में खतरनाक तरीके से गाड़ी चला रहा है। उसकी ड्राइविंग से आम लोगों की जान जोखिम में पड़ रही थी और सड़क पर दहशत का माहौल बन गया था।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर वाहन को रोका। जांच में वाहन पर लगे पुलिस मोनो और बोर्ड अवैध पाए गए। पुलिस ने चालक समीर वर्मा (23) निवासी आर्य नगर कोहका को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

आरोपी समीर वर्मा के खिलाफ अपराध क्रमांक 555/2026 के तहत धारा 281 बीएनएस और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी अवैध रूप से पुलिस चिन्ह का इस्तेमाल कर प्रभाव जमाने और लोगों में भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल ब्लैक थार वाहन क्रमांक CG 07 CP 8800 जब्त कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क पर इस तरह की लापरवाही न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि आमजन की जान से खिलवाड़ भी है। विशेष अभियान के तहत ऐसे मामलों पर सख्ती जारी रहेगी।

पुलिस ने 6 स्थायी वारंटियों को पकड़ा

इसी दिन सुपेला पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार 6 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर सूचना और निगरानी के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news