Thursday, April 23, 2026

अवैध प्लाटिंग पर निगम की कार्रवाई, वैशाली नगर में बाउंड्रीवाल तोड़ी

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई में अवैध प्लाटिंग और कब्जे को रोकने के लिए नगर पालिक निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है। मंगलवार को वैशाली नगर इलाके में निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बनाई गई बाउड्रीवाल को तोड़ दिया। यह कार्रवाई जोन-2 के तहत वार्ड क्रमांत 20, बाबादीप सिंह नगर क्षेत्र में की गई।

निगम को इस मामले की जानकारी स्थानीय लोगों और वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन से मिली थी। सूचना मिलने के बाद निगम आयुक्त राजीन कुमार पाण्डेय के निर्देश पर राजस्व विभाग और बेदखली टीम ने मोके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि खाली जमीन पर किसी अज्ञात व्यक्ति की ओर से बाउण्ड्रीवाल बनाकर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। मौके पर यह भी देखा गया कि जमीन पर मुरूम डालकर छोटे-छोटे प्लॉट काटे गए थे। इन प्लॉटों को लोगो को बेचा भी जा रहा था। निगम अधिकारियों के अनुसार इस तरह की प्लाटिंग पूरी तरह अवैध है। स्थिति को देखते हुए निगम की टीम ने तुरंत कार्रवाई की। जेसीबी मशीन की मदद से पूरी बाउण्ड्रीवाल को गिरा दिया गया। इसके सथ ही वहां रखी गई निर्माग समग्री को भी जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

निगम के जनसंपर्क अधिकारी तिलेश्वर साहू का कहना है कि शहर में अवैध प्लाटिंग की लगातार शिकायतें मिल रही है। इसे देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि कई लोग बिना अनुमति के जमीन को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर बेच देते हैं, जिससे खरीदारों को बाद में परेशानी होती है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news