सी.एस.आर. मद से निगमित
सामाजिक दायित्व के अंतर्गत 74 लाख रूपये राशि हुयी प्राप्त
भिलाई 03 : न्यूज़ 36 : नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एन.एस.पी.सी.एल. के मुख्य महाप्रबंधक नील कुमार शर्मा का आगमन रहा। मौका था भिलाई-चरौदा निगम को एन.एस.पी.सी.एल. के द्वारा सी.एस.आर. मद से प्राप्त 74 लाख रूपये राशि से निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत नये उपकरण जो प्राप्त हुये उनके इनागरेशन का। यहा उल्लेखनीय है कि प्राप्त राशि से अब निगम के पास इंशिनेटर मशीन 20 नग, सेनेटरी नेपकीन मशीन 20 नग, आर. ओ. मशीन 11 नग, टिप्पर वाहन-01 नग तथा मोबाईल टायलेट 02 नग होंगे। जिनसे जनहित के कार्यों को और गति मिलेगी तथा लोगो तक सुविधा पहुंच सकेगी।
आज के कार्यक्रम को संबोधित करते हुये महापौर कोसरे ने कहा कि जनहित एवं लोक कल्याण के लिए निगम द्वारा भेजे गये प्रस्तावों पर सदैव ही एन.एस.पी.सी.एल. संस्था से सकारात्मक सहयोग प्राप्त होता रहा है। सम्पूर्ण कार्यकाल में एन.एस.पी.सी.एल. द्वारा ऐसे कार्य किये है।
एन.एस.पी.सी.एल. के मुख्य महाप्रधंक नीलकुमार शर्मा ने संबोधन में कहा कि आज के कार्यक्रम में निगम की ओर से भविष्य में एक ई-लाईब्रेरी प्रारंभ करने के संबंध में प्रस्ताव दिया गया है जिसे पूरा करने एन.एस.पी.सी. की ओर से मै पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन प्रदान करता हूँ।
डी.जी.एम. परिमल सिन्हा, निगम महापौर निगम कोसरे, निगम आयुक्त दशरथ राजपुत, सहायक अभियंता हेमंत साहू एवं सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।
