Wednesday, April 22, 2026

दर्दनाक सड़क हादसे में बेटे की लापरवाही से मां की मौत, मामला दर्ज

भिलाई : न्यूज़ 36 : नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक सड़क हादसे में मां की जान चली गई, जबकि वाहन चला रहा उसका बेटा ही आरोपी बन गया। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

नंदिनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका सनत्रीन बाई टंडन (57 वर्ष), निवासी ग्राम बोडेगांव, 20 अप्रैल को अपने बेटे अनिल कुमार टंडन के साथ शादी कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम मुडपार जा रही थीं। वह बेटे की पैशन प्रो मोटरसाइकिल (CG07BJ0270) पर पीछे बैठी थीं।

डोंगरिया मार्ग पर जोंगांस-चेलक के खेत के पास पहुंचने पर चालक अनिल कुमार टंडन ने वाहन को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए नियंत्रण खो दिया, जिससे दुर्घटना हो गई। हादसे में महिला बाइक से गिर गई और सिर में गंभीर चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घायल अवस्था में उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहिवारा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मामले में नंदिनी नगर पुलिस ने मर्ग क्रमांक 34/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच की। जांच में प्रथम दृष्टया आरोपी चालक की लापरवाही सामने आने पर उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 0120/26 धारा 106 (1) बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news