भिलाई : न्यूज़ 36 : दुर्ग पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से लगातार विशेष अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार रात्रि में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर एक साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान प्रमुख मार्गों, राष्ट्रीय राजमार्ग, ब्लैक एवं ग्रे स्पाट तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में चेकिंग पाइंट स्थापित कर संदिग्ध वाहन चालकों की जांच की गई। ब्रेथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से जांच करते हुए कुल 24 वाहन चालक नशे की स्थिति में वाहन चलाते पाए गए, जिनके विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई – की गई। सभी प्रकरणों में वाहनों को – जब्त कर संबंधित चालकों को न्यायालय प्रस्तुत किया गया। कार्रवाई के दौरान 14 दोपहिया, सात चारपहिया है। एवं तीन भारी वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई। न्यायालय द्वारा प्रकरण की गंभीरता के आधार पर अर्थदंड भी अधिरोपित किया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक वर्ष 2026 में अब तक 968 चालकों पर धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर नशे में वाहन चलाने की प्रवृत्ति पर नियंत्रण का प्रयास जारी है।
