Tuesday, April 21, 2026

सेक्टर-6 ए मार्केट में शराब दुकान खोलने का विरोध

कानून व्यवस्था पर जताई चिंता

भिलाई : न्यूज़ 36 : नगर पालिक निगम भिलाई के एमआईसी सदस्य एवं सेक्टर-6 के पार्षद साकेत चन्द्राकर ने सेक्टर-6 ए मार्केट में शराब दुकान खोले जाने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने आबकारी विभाग के इस निर्णय को अनुचित और अव्यवहारिक बताते हुए इस पर पुनर्विचार की मांग की है। चन्द्राकर ने कहा कि सेक्टर-6 ए मार्केट भिलाई नगर टाउनशिप का प्रमुख और सबसे बड़ा बाजार है, जहां पूरे शहर से लोग परिवार सहित खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। ऐसे पारिवारिक माहौल वाले क्षेत्र में शराब दुकान खोलना नागरिकों की भावनाओं के विपरीत है। उन्होंने आशंका जताई कि बाजार के बीच शराब दुकान खुलने से अव्यवस्था बढ़ेगी और महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। साथ ही इससे आसपास के व्यापारियों के व्यवसाय पर भी नकारात्मक असर पड़ने की संभावना है।

पार्षद ने शासन से मांग की है कि जनहित को ध्यान मेंरखते हुए इस फैसले को तत्काल वापस लिया जाए, ताकि क्षेत्र का सामाजिक और पारिवारिक वातावरण सुरक्षित बना रहे।

भिलाई चैम्बर अध्यक्ष ने जताया विरोध

सिटी चेंबर ऑफ कॉमर्स, भिलाई के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने सेक्टर छह मार्केट में शराब दुकान खोलने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जैन ने इस कदम को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि कि भिलाई  के प्रमुख बाजार में शराब दुकान खोलना जिला प्रशासन और भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन का दुर्भाग्यपूर्ण फैसला है। जैन के अनुसार, इस निर्णय से बाजार बर्बाद होगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news