Thursday, October 8, 2026

मछुवा संघ के सहयोग से जलकुंभी हटाने के साथ तालाबों की व्यापक साफ-सफाई, जलस्रोतों के संरक्षण पर जोर

भिलाई : न्यूज़ 36 : नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शहर के तालाबों को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में निगम द्वारा मछुवा संघ के सहयोग से तालाबों में जमी जलकुंभी एवं अन्य जलकचरे को हटाने का कार्य किया जा रहा है। जलकुंभी की अधिकता के कारण तालाबों की सुंदरता प्रभावित होने के साथ-साथ जल की गुणवत्ता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसे देखते हुए निगम द्वारा जलकुंभी हटाने और तालाबों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
निगम आयुक्त सुरुचि सिंह के निर्देशानुसार शहर के विभिन्न तालाबों की स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यकता के अनुसार सफाई कार्य कराया जा रहा है। तालाबों में फैली जलकुंभी को हटाने के लिए मछुवा संघ के सदस्यों का सहयोग लिया जा रहा है। उनके सहयोग से जलस्रोतों में जमी जलकुंभी को बाहर निकालकर तालाब के किनारे एकत्रित किया जा रहा है, जिसके बाद उसे हटाया जा रहा है। निगम का उद्देश्य केवल तालाबों की सतही सफाई करना नहीं है, बल्कि जलस्रोतों को लंबे समय तक स्वच्छ एवं उपयोगी बनाए रखना भी है। जलकुंभी हटने से तालाब का जल क्षेत्र खुला रहेगा तथा तालाब का प्राकृतिक स्वरूप भी बेहतर दिखाई देगा। इसके साथ ही आसपास का वातावरण स्वच्छ एवं आकर्षक बनेगा।

Oplus_16908288

शहर में बड़ी संख्या में तालाब मौजूद है जो पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। इन जलस्रोतों को स्वच्छ रखना निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है। तालाबों में पूजा सामग्री, प्लास्टिक एवं अन्य कचरा नहीं डालने के लिए भी नागरिकों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। निगम अधिकारियों ने बताया कि तालाबों की स्वच्छता एवं सुंदरता बनाए रखने के लिए सफाई कार्य को नियमित रूप से जारी रखा जाएगा। जलकुंभी की रोकथाम के साथ तालाबों के आसपास साफ-सफाई, कचरा हटाने तथा आवश्यकतानुसार अन्य व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि तालाबों में किसी भी प्रकार का कचराए प्लास्टिक अथवा पूजन सामग्री न डालें और जलस्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने में निगम का सहयोग करें। स्वच्छ तालाब, सुंदर भिलाई और सुरक्षित पर्यावरण के संकल्प को साकार करने के लिए निगम एवं नागरिकों की संयुक्त भागीदारी आवश्यक है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news