Thursday, October 8, 2026

पॉक्सो और हत्या के जघन्य मामले में मृत्युदंड दिलाने वाली विशेष लोक अभियोजक सम्मानित

दुर्ग : न्यूज़ 36 : थाना मोहननगर के चर्चित पॉक्सो एवं हत्या/बलात्कार के गंभीर प्रकरण में आरोपी को मृत्युदंड की सजा दिलाने वाली विशेष लोक अभियोजक श्रीमती रूपवर्षा दिल्लीवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
थाना मोहननगर के अपराध क्रमांक 133/2025 में आरोपी सोमेश यादव को अपर सत्र न्यायाधीश, चतुर्थ पॉक्सो कोर्ट दुर्ग ने 10 सितंबर 2026 को मृत्युदंड की सजा सुनाई थी।
विशेष लोक अभियोजक रूपवर्षा दिल्लीवार ने इस प्रकरण में प्रभावी पैरवी करते हुए 29 गवाहों के साक्ष्य और 114 महत्वपूर्ण दस्तावेज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए। उनके तर्कों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दोषी ठहराया।
न्यायालय का फैसला –
धारा 6 पॉक्सो एक्ट – मृत्युदंड + 5,000 रु. जुर्माना
धारा 103(1) BNS – मृत्युदंड + 5,000 रु. जुर्माना
धारा 238(क) BNS – 5 साल सश्रम कारावास + 1,000 रु. जुर्माना
इस मामले की विवेचना में उनि पारस सिंह ठाकुर एवं निरीक्षक शिव प्रसाद चंद्रा की अहम भूमिका रही।
SSP दुर्ग ने विशेष लोक अभियोजक के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संवेदनशील मामलों में प्रभावी अभियोजन से न्याय व्यवस्था पर जनता का विश्वास मजबूत होता है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news