Monday, April 20, 2026

बीएसपी एम्पलाइज कोऑपरेटिव एंड वेलफेयर सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-4 ने मार्च माह के रिटायर कर्मियों को दी विदाई

विदाई पर भावुक हुए कर्मी, बोले-आगे भी जोड़े रखें बीएसपी सोसाइटी से

भिलाई : न्यूज़ 36 : बीएसपी एम्पलाइज कोऑपरेटिव एंड वेलफेयर सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-4 ने एक गरिमामय समारोह में माह मार्च 2026 में भिलाई स्टील प्लांट की सेवा से निवृत्त हुए अपने सदस्य कर्मियों को ससम्मान विदाई दी। विदाई समारोह में रिटायर कर्मीगण अपना सेवाकाल याद करते हुए भावुक हो गए और सोसाइटी के कामकाज की सराहना करते हुए ज्यादातर का कहना था कि सोसाइटी की उनकी सदस्यता बरकरार रखी जाए।
समारोह में स्वागत उपरांत सोसाइटी के अध्यक्ष पूरनलाल देवांगन ने सम्मान पत्र, मिठाई, श्रीफल व अंतिम भुगतान का चेक प्रदान कर रिटायर कर्मियों को भविष्य की शुभकामनाएं दी। अपने उद्बोधन में अध्यक्ष  देवांगन ने कहा कि सभी रिटायर कर्मियों की भावनाओं का पूरा सम्मान है और वैसे भी सभी वरिष्ठ साथियों को हम अपने परिवार से कभी अलग नहीं मानते हैं। सभी हमारे सेक्टर-4 सोसाइटी के विस्तृत परिवार का हिस्सा हैं।
इस दौरान रिटायर हुए कर्मियों ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। सभी की मिली जुली प्रतिक्रिया यही रही कि- हम आगे भी सोसाइटी की सदस्यता बरकरार रखी जाए, जिससे साल में एक बार होने वाली सामान्य सभा (एजीएम) में सभी साथियों से मुलाकात होती रहेगी और सभी से जीवंत संपर्क बना रहेगा।
इलेक्ट्रिकल रिपेयर शॉप से रिटायर मिलिंद राजे ने कहा कि अगर बीएसपी कर्मियों की सोसाइटी में स्थान देना चाहें तो सेक्टर-4 सोसाइटी सर्वोच्च स्थान पर है। बिजनेस एक्सीलेंस विभाग से रिटायर सुनील देशमुख ने कहा- साल में दो बार सोसायटी परिवार सामान्य सभा (एजीएम) और लाभांश वितरण के समय याद करता रहा, जो हम सबके लिए सुखद अनुभव हुआ करता था।
आयोजन में सेवानिवृत्त कर्मियों में स्टोर्स से एन. अनंत राम रमेश, कोक ओवन एंड कोल केमिकल विभाग से जयकुमार वर्मा, रमेश कुमार, रिसर्च एंड कंट्रोल लैब से चेतराम परस्ते, मुरलीधर अंगारे, ट्रांसपोर्ट एंड डीजल ऑर्गेनाइजेशन से विनोद कुमार सोनी, ब्लास्ट फर्नेस से ओम प्रकाश मौर्य, मिथिलेश कुमार आडिल, मशीन असेंबलिंग एंड री-इंजीनियरिंग शॉप-1 (मार्स) से विष्णु प्रसाद निषाद, विनोद मेश्राम, वायर रॉड मिल से गौतम सिंह, कांट्रैक्ट सेल से सुनील इंग्ले, स्टील मेल्टिंग शॉप-2 से वाई दिल्लेश्वर राव, मेडिकल से जय अमोले प्रकाश, प्लेट मिल से विनोद कुमार जीरापुरे, कंस्ट्रक्शन से देवेंद्र श्रीवास्तव, सिंटर प्लांट-3 से डेरहाराम, प्लांट व्हीकल पूल से सी नरसिंह राव, रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल से अशोक कुमार खातरकर और मर्चेंट मिल से सुरेंद्र नंदेश्वर को भी ससम्मान विदाई दी गई।
इस अवसर पर सोसाइटी परिवार से उपाध्यक्ष असमां परवीन, अशोक राठौर, संचालक मंडल सदस्य विपिन बंछोर, जानकी राव, सतानंद चंद्राकर, शशिभूषण ठाकुर और नितिशा साहू तथा सोसायटी के कर्मियों में  मैनेजर सुदीप बनर्जी, पिजुष कर, नारायण साहू एवं सुरेश कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे। मंच संचालन संचालक वेद प्रकाश सूर्यवंशी और आभार प्रदर्शन संचालक पुरुषोत्तम सिंह कंवर ने किया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news