दुर्ग : न्यूज़ 36 : छातागढ़ स्थित शिवनाथ नदी में डूबे दो युवकों के शव एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बाहर निकाले। घटना की सूचना मिलते ही टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
कंट्रोल रूम से मिली थी सूचना
जिला सेनानी एवं जिला अग्रिशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दुर्ग कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि शिवनाथ नदी के छातागढ़ क्षेत्र में दो युवक डूब गए हैं। तत्काल SDRF टीम को रवाना किया गया।
डिप डाइविंग कर निकाले गए शव
घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ प्रभारी धनीराम यादव, ईश्वर स्वरे और उनकी टीम ने डिप डाइविंग कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव नदी से बाहर निकालकर पुलिस को सौंप दिए गए।
मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान मौहम्मद फैजल (21 वर्ष), पिता मोहम्मद इकबाल और मौहम्मद ईशांत (13 वर्ष), पिता मोहम्मद जाकिर, निवासी कैलाश नगर, दुर्ग के रूप में हुई है।
टीम की रही अहम भूमिका
इस रेस्क्यू ऑपरेशन में राजकुमार यादव, चंद्रप्रताप, आशीष, थानेश्वर, दिनेश, विनय, महेश, हेमराज, चंदू और भानु सहित SDRF के जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुलिस जांच जारी : घटना के बाद पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
