Tuesday, April 21, 2026

उतई टेंपो स्टैंड के पास चाकूबाजी, युवक की हालत नाजुक

भिलाई : न्यूज़ 36 : उतई टेंपो स्टैंड के पास अज्ञात आरोपी ने हेमंत निर्मलकर (36 वर्ष) पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल हेमंत की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news