Saturday, April 18, 2026

हार्न बजाने की बात को लेकर आरोपियों ने की मारपीट

भिलाई : न्यूज़ 36 : रास्ते में लड़ाई झगड़े के दौरान साइड से लोगों को हटाकर जाने के लिए हॉर्न बजाना मोटरसाइकिल चालक को भारी पड़ गया। आरोपीयों ने प्रार्थी के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट किये। इससे प्रार्थी को चोटे आई। प्रार्थी की शिकायत पर छावनी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5),351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी गौतम यादव श्याम नगर कैंप दो भिलाई में दूध डेयरी का व्यवसाय करता है। 15 अप्रैल की रात को वह घर से खाना खाकर अपने दोस्त जागेश्वर निषाद के साथ अपनी मोटरसाइकिल से मोहल्ले में घूमने निकला हुआ था। घूमते फिरते मोची मोहल्ला तालाब के पास कैंप दो भिलाई पहुंचा था, तभी मोची मोहल्ला तालाब के पास पहले से खड़े हिमांशु सोनकर एवं अन्य साथी के बीच लड़ाई झगड़ा हो रहा था। प्रार्थी मोटरसाइकिल से वहीं रुक गया था। इसके बाद वह रास्ते से लोगों को हटाने के लिए गाड़ी का हार्न बजा रहा था। इस बात को लेकर हिमांशु सोनकर व उसके साथी हार्न क्यों बजा रहे हो बोलकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट किए। इसके बाद आरोपियों ने धारदार वस्तु से वार कर दिया, जिससे प्रार्थी को चोटे आई।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news