Saturday, April 18, 2026

इंदु आईटी स्कूल कोहका का सीबीएसई दसवीं में श्रेष्ठ प्रदर्शन

धीरज देवांगन ने 94% हासिल किए

भिलाई : न्यूज़ 36 : इंदु आईटी स्कूल कोहका ने सीबीएसई कक्षा-10 बोर्ड में 95 प्रतिशत सफलता दर हासिल की है। विद्यालय के कई विद्यार्थियों ने 86 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर शाला को गौरवान्वित किया है। वरीयता सूची के अनुसार, चुनमुन देवांगन ने 95, श्रेया दुबे ने 95 और धीरज देवांगन ने 94 प्रतिशत अंक अर्जित किए। धीरज देवांगन के पिता सीनियर एडवोकेट दुष्यंत देवांगन ने अपने पुत्र की सफलता पर हर्ष व्याप्त किया। इसके अतिरिक्त अन्य सफल विद्यार्थियों ने भी अच्छे अंक अर्जित कर अपने स्कूल का नाम रोशन किया। इंदु आईटी स्कूल प्रबंधन ने एवं प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news