आवागमन पूरी तरह हुआ सुचारु
भिलाई : न्यूज़ 36 : कुम्हारी क्षेत्र में खारून नदी पर स्थित पुलिया के मरम्मत कार्य के पूरा होते ही आम नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। कुम्हारी टोल प्लाजा के आगे स्थित दोनों पुलों को शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 से पुनः आवागमन के लिए खोल दिया गया है, जिससे यातायात व्यवस्था फिर से सामान्य हो गई है।
पुलिया के मरम्मत कार्य के चलते पिछले कुछ दिनों से इस मार्ग पर यातायात आंशिक रूप से प्रभावित था। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा वैकल्पिक मार्ग और यातायात नियंत्रण की व्यवस्था की गई थी, जिससे लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
सुरक्षित आवागमन के लिए दोनों पुल खोले गए
मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद दोनों पुलों को सभी प्रकार के वाहनों के लिए सुरक्षित घोषित करते हुए खोल दिया गया है। अब इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह सुचारू हो गया है।
नागरिकों के सहयोग से समय पर पूरा हुआ काम
मरम्मत कार्य के दौरान आम नागरिकों ने पुलिस और प्रशासन का पूरा सहयोग किया, जिसके चलते कार्य निर्धारित समय में सफलतापूर्वक पूरा किया जा सका।
पुलिस ने की अपील : दुर्ग पुलिस ने नागरिकों का सहयोग के लिए आभार जताते हुए अपील की है कि सभी यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें। साथ ही भविष्य में भी इसी तरह प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया गया है।
इस कार्य के पूर्ण होने से कुम्हारी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिली है।
