Friday, April 17, 2026

दुर्ग संगीत महाविद्यालय के राजेंद्र ने थाईलैंड में दी भावपूर्ण प्रस्तुति

दुर्ग : न्यूज़ 36 : नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय दुर्ग के भरतनाट्यम विभाग अतिथि प्राध्यापक राजेंद्र कुमार ने थाईलैंड देश में जाकर बड़े अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रस्तुति देकर हजारों लोगों का दिल जीतऔर अपनी कला का खूबसूरत प्रदर्शन करके दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने साथी कलाकारों के साथ 30 मार्च सोमवार से 11 अप्रैल शनिवार तक थाईलैंड देश के अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपनी शानदार प्रस्तुति देकर पूरे भारत देश व छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम रौशन किया है जो बहुत ही गर्व की बात है।
संगीत महाविद्यालय, इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से सम्बद्ध है वहां के छात्र रहे होनहार कलाकारों राजेंद्र कुमार मो. आसिफ हुसैन,, तोषिता असाटी, मधुश्मिता पॉल और एक्कलक नू नगियोन ने थाईलैंड में महासाराखाम विश्वविद्यालय के ललित अनुप्रयुक्त कला एवं संस्कृति विज्ञान संकाय द्वारा आयोजित चौथे अंतर्राष्ट्रीय कला एवं संस्कृति सतत विकास सम्मेलन (आईसीएसीएसडीफोर) व तीसरे अंतरराष्ट्रीय नृत्य महोत्सव में भाग लिया और अपनी खूबसूरत कला का शानदार प्रदर्शन किया। इस बड़ी उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ऋचा ठाकुर ने भी उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि कलाओं के लिये पूरी तरह समर्पित इस महाविद्यालय के लिए भी एक महत्वपूर्ण और बड़ी उपलब्धि है।

राजेंद्र कुमार ने बताया कि एक वर्ष पूर्व भी उन्होंने विदेश में ही अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रस्तुति दी थी और अब पुनः ये सुनहरा अवसर उन्हें इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम के रूप में मिला है जो कि बहुत ही खुशी की बात है। उन्होंने भरतनाट्यम के कीर्तनम् एवं तिल्लना की भाव सुर और ताल के साथ सुन्दर प्रस्तुति दी। सम्मेलन की थीम कला एवं संस्कृति : कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग मे सृजन की पुनरपरिभाषा पर राजेन्द्र कुमार ने शोध पत्र वाचन भी कियाजिसे अन्तराष्ट्रीय मंच पर अत्यंत सराहागया। कार्यालय प्रमुख यशवंत साहू एवं महाविद्यालय परिवार ने उन्हें इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news