भिलाई : न्यूज़ 36 : नगर निगम भिलाई के महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष सीजू एंथोनी ने जिले के निजी विद्यालयों द्वारा नए शिक्षा सत्र में पालकों से की जा रही कथित मनमानी और अवैध शुल्क वसूली पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने जिला प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि शिकायतों की जानकारी होने के बावजूद प्रशासन कुंभकर्णी नींद में है।
सीजू एंथोनी ने आरोप लगाया कि निजी स्कूल प्रबंधन द्वारा नियमों के विपरीत री-एडमिशन फीस, शाला विकास शुल्क, बिल्डिंग फीस सहित विभिन्न नामों पर पालकों से अतिरिक्त राशि वसूली जा रही है। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी से मांग की कि जिले के सभी निजी स्कूलों चाहे वे राज्य बोर्ड के हों या सीबीएसई से संबद्ध में नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएं ताकि पालकों की शिकायतों का त्वरित समाधान हो सके।
उन्होंने सुझाव दिया कि प्रत्येक विद्यालय के मुख्य द्वार पर नोडल अधिकारी का नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए, जिससे पालकों को शिकायत दर्ज कराने के लिए भटकना न पड़े। साथ ही, छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय फीस अधिनियम 12 (क) के तहत ही फीस निर्धारण सुनिश्चित करने की मांग भी की। सीजू एंथोनी ने कहा कि अनियमितताएं सामने आ पाती हैं, प्रयास से ही फीस में हो रही लेकिन प्रशासन की उदासीनता के कारण आम पालकों को इसका लाभ नहीं मिल पाता। उन्होंने मांग की कि नियम विरुद्ध वसूली गई राशि पालकों को वापस की जाए।
इसके अलावा उन्होंने बसों में वसूले जा रहे अधिक किराए और इसके अलावा उन्होंने स्कूल बसो सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बसों की नियमित जांच आवश्यक है, जो अधिकांश स्थानों पर नहीं हो रही है।
यूनिफार्म में कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए एंथोनी ने कहा कि कुछ स्कूल अपने ही स्टोर के माध्यम से गणवेश बेचकर पालकों से मोटा मुनाफा उन्होंनें गणवेश में प्रयुक्त चिन्हों की कमा रहे हैं, जो पूरी तरह अनुचित है। अनिवार्यता की समीक्षा की भी मांग की ताकि इस प्रकार की प्रथा पर रोक लग सके।
