Wednesday, April 1, 2026

आज से एनएच-53 पर 30 अप्रेल तक ट्रैफिक डायवर्जन

हल्के-भारी वाहनों के लिए अलग रूट, व्यवस्था संभालेंगे 75 पुलिस जवान

भिलाई : न्यूज़ 36 : दुर्ग पुलिस ने कुम्हारी स्थित खारून नदी पुल के मरम्मत कार्य को देखते हुए एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर यातायात डायवर्जन लागू किया है। इस दौरान हल्के और भारी वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं, ताकि मरम्मत कार्य सुचारू रूप से चल सके। व्यवस्था बनाए रखने के लिए 75 पुलिस अधिकारी और जवान तैनात किए गए हैं।

हल्के वाहनों के लिए रूट

दुर्ग से रायपुर जाने वाले हल्के वाहन नेवई-उतई-सेलूद-पाटन-अभनपुर रिसाली व नेवई क्षेत्र के वाहन उतई-मार्ग से जाएंगे। सुपेला, भिलाई, सेलूद-ढौर-ओरी-मोतीपुर -अमलेश्वर मार्ग का उपयोग करेंगे। वहीं खुर्सीपार, चरौदा व भिलाई-3 क्षेत्र के वाहन सिरसा गेट-सिरसा खुर्द-ओरी-मोतीपुर-अमलेश्वर होकर रायपुर पहुंचेंगे।

रायपुर से दुर्ग आने वाले हल्के  वाहन भनपुरी-गुढियारी-हीरापुरटाटीबंध-चंदनीडीह होते हुए पुराने रपटा पुल मार्ग से आवागमन करेंगे।  महादेवघाट-अमलेश्वर मार्ग भी विकल्प के रूप में उपलब्ध रहेगा।

भारी वाहनों के लिए विशेष व्यवस्था

दुर्ग से रायपुर जाने वाले भारी दाहिने पुल से सिंगल लाइन में संचालित होंगे। कुछ समयावधि वाहन कुम्हारी टोल पार कर स्थानों पर भारी वाहनों को रोका जाएगा। नंदिनी, अहिवारा और वैकल्पिक रूट से उरला (रिंग रोड-4) की ओर डायवर्ट किया गया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news