भिलाई : न्यूज़ 36 : स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत भिलाई इस्पात संयंत्र के अफसरों ने सोमवार को नगर सेवाएं विभाग परिसर में प्रतीकात्मक झाडू लगाकर टाउनशिप की सफाई का संकल्प लिया। टाउनशिप को सजाने व संवारने की नई जिम्मेदारी के साथ प्रतीकात्मक झाडू लगाने में अन्य अफसरों के साथ नगर सेवाएं एव सीएसआर विभाग के महाप्रबंधक एबी श्रीनिवास स्वयं शामिल रहे।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कर्मियों को संबोधित करते हुए पीएचडी विभाग की कार्यकुशल स्वच्छता व्यवस्था की सराहना के साथ ही टाउनशिप की सफाई प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने निर्देश दिया। अधीनस्थों को कहा कि गीला एवं सूखा कचरा पृथक न करने वाले तथा मार्गों के किनारे कचरा फेंकने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वे दंडात्मक कार्रवाई करें। इसी क्रम में वे पीएचडी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से डेंगू रोकथाम एवं नियंत्रण अभियान का शुभारंभ करने का आव्हान किए। निर्देश दिया कि नगर क्षेत्र में मच्छरनाशक द्रव्यों का नियमित छिड़काव, जलजमाव रोकथाम तथा जनजागरूकता गतिविधियां निरंतर रूप से संचालित करें। इस कार्यक्रम में के के यादव, डॉ. एनके. जैन, उप आर के गर्ग, मृदुल गुप्ता, मिलिंद बंछोड़, विवेक मिश्रा, एवं अधिकारी कोमल प्रसाद, नागराजू, गोपालकृष्ण वर्मा, शरद, सुभाष महाराणा, प्रकाश बंछोड़, लोकेश बघेल तथा राजेश शर्मा सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।
