Monday, March 30, 2026

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 43 ग्राम हेरोइन जप्त

अंतरराज्यीय गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : न्यूज़ 36 : दुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। खुर्शीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने 43.14 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब ₹8.65 लाख आंकी गई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्र ने बताया कि कि मिनी स्टेडियम के पास सुलभ शौचालय क्षेत्र में कुछ लोग अवैध रूप से हेरोडन की बिक्री कर रहे है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

आरोपी : विजय सिंह (26 वर्ष) निवासी अमृतसर (पंजाब), हाल निवास खुर्शीपार, भीर नौशाद अली (26 वर्ष) निवासी वैशाली नगर, दुर्ग,सुरेंद्र क्षत्रिय (23 वर्ष) – निवासी वैशाली नगर, दुर्ग

इनमें से एक आरोपी का कनेक्शन पंजाब के अमृतसर से जुड़ा होना सामने आया है, जो दुर्ग में इग सप्लाई नेटवर्क का हिस्सा था।

क्या-क्या हुआ बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 43.14 ग्राम हेरोइन (कीमत ₹8,65,800) और नगद ₹3,640,5 मोबाइल फोन (कीमत ₹24,500) ,कुल ₹8,90,940 की संपत्ति जप्त की गई।

NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

मामले में अपराध क्रमांक 111/2026 के तहत NDPS एक्ट की धारा 8/21 (क), 27 (क) में केस दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध रूप से मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री कर आर्थिक लाभ कमा रहे थे।

इस कार्रवाई में खुर्सीपार थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम की अहम भूमिका रही, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई कर गिरोह का भंडाफोड़ किया।

पुलिस ने की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news