Monday, March 30, 2026

भिलाई इस्पात संयंत्र में सेवानिवृत्त अधिकारियों का हुआ सम्मान

BSP ऑफिसर्स एसोसिएशन ने किया भव्य आयोजन

भिलाई : न्यूज़ 36 : बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा फरवरी एवं मार्च 2026 में सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों के सम्मान में प्रगति भवन, सिविक सेंटर भिलाई में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों के दीर्घ सेवा काल और उत्कृष्ट योगदान को सराहा गया।

इन अधिकारियों का हुआ सम्मान

समारोह में फरवरी 2025 एवं मार्च 2026 में सेवानिवृत्त हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों को सम्मानित किया गया, जिनमें प्रमुख रुप से :  विद्या सागर देवांगन (GM), विकास कुलकर्णी (GM), रूपनारायण शर्मा, मुनीश कुमार गोयल (CGM), समीर गुप्ता (CGM), रुचिर भटनागर, देवेन्द्र श्रीवास्तव,श्रीमती एन. आशा, अभिमन्यु महाराना, टी.एस. ब्लेशन, जीवन लाल ध्रुव, डेनिस क्रिस्टी सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।

सम्मान स्वरूप क्या दिया गया :

सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं उनके जीवनसाथियों को अभिनंदन पत्र,सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

नरेंद्र बंछोर का संबोधन

समारोह में नरेन्द्र कुमार बंछोर(सेफी चेयरमेन एवं अध्यक्ष) ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र की उपलब्धियों में इन अधिकारियों का अमूल्य योगदान रहा है। उन्होंने सभी के स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।

कर्मचारियों के हित में उठाए गए मुद्दे

अध्यक्ष ने बताया कि ऑफिसर्स एसोसिएशन ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सफलता हासिल की है, जैसे:

पे-रिविजन लागू करवाना

सेल पेंशन स्कीम लागू कराना

अवकाश नगदीकरण सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करना

ग्रेच्युटी सीमा 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करना

हायर पेंशन पर भी उठी आवाज

एसोसिएशन ने EPS-95 हायर पेंशन के मुद्दे पर भी आवाज उठाई है। इस संबंध में BSP PF ट्रस्ट द्वारा बिलासपुर हाईकोर्ट में मामला दायर किया गया है, जिसकी सुनवाई जारी है।

महासचिव का संदेश

महासचिव अंकुर मिश्रा ने कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी संस्था की रीढ़ रहे हैं और उनका अनुभव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा। उन्होंने सभी के उज्जवल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

बड़ी संख्या में अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी और बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित रहे।

यह समारोह न सिर्फ विदाई का अवसर था, बल्कि उन अधिकारियों के योगदान को सम्मान देने का भी एक भावनात्मक पल रहा, जिन्होंने भिलाई इस्पात संयंत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news