Saturday, March 28, 2026

तालपुरी इंटरनेशनल कालोनी में मनाया गया ईद मिलन समारोह

भिलाई : न्यूज़ 36 : तालपुरी इंटरनेशनल कालोनी में ईद के अवसर पर ईद मिलन समारोह उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कालोनी के मुस्लिम समाज के लोगों के साथ-साथ अन्य समाज के लोगों ने भी सहभागिता निभाई, जिससे आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का सुंदर उदाहरण देखने को मिला।

समारोह के दौरान सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और देश-दुनिया में अमन, शांति और खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं। बच्चों और युवाओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला, जिन्होंने पूरे आयोजन को जीवंत बना दिया।

इस अवसर पर पारंपरिक व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसमें सेवइयां, शीर खुरमा और अन्य स्वादिष्ट पकवानों का सभी ने मिलकर आनंद लिया। समारोह में रुकसाना शेख, तबस्सुम, रजिया, परवीन, नाजिया, डा. शकीरा, शमीम, ताहेरा, शबनम, फोजिया फरज़ीन, डा. नाजरीन, निखत, शमशाद, कमालुद्दीन, ऐजाज अहमद, आहद, अनीस, डा. अरशद, शरीफ, डा. फिरोज खान, जलालुद्दीन, सैयद लियाकत अली आदि मौजूद रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news