भिलाई : न्यूज़ 36 : नगर पालिक निगम भिलाई में समाज कल्याण विभाग -1 दुर्ग द्वारा बीते 19 फरवरी को दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया था। भिलाई शहर क्षेत्र में निवास कर रहे दिव्यांगों द्वारा उपकरण के लिए आवेदन किया गया था। उन सभी चिन्हांकित दिव्यांग हितग्राहियों को सहायक *उपकरण प्रदाय किया जाना है। विशेष सहायक उपकरण वितरण शिविर मानस भवन दुर्ग (रविशंकर स्टेडियम, बस स्टैंड के पास) में 30 मार्च को आयोजित किया गया है। उक्त शिविर में पूर्व में चिन्हांकित दिव्यांगजनों को आवश्यक उपकरण वितरित किये जायेगें, जिससे उन्हे दैनिक जीवन में सुविधा मिल सके। नगर पालिक निगम भिलाई प्रशासन द्वारा संबंधित क्षेत्र के सभी पात्र हितग्राहियों को समय पर उपस्थित होने कहा गया है।
