Saturday, March 28, 2026

आवास राशि दिलाने के नाम पर महिला से ठगी

दुर्ग पहुंचने के बाद आभूषण उतरवा कर हो गई फरार

शाम तक महिला के नहीं लौटने पर थाने में की शिकायत

दुर्ग : न्यूज़ 36 : जिले के धमधा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरझापुर में ठगी का मामला सामने आया है। बिरझापुर निवासी 27 वर्षीय सागर साहू की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 25 मार्च को दोपहर करीब 12:30 बजे एक अज्ञात महिला चेहरे पर कपड़ा बांधकर सागर साहू के घर पहुंची। उसने खुद को देवकर निवासी गोदावरी बताते हुए जनपद में पदस्थ होना बताया। महिला ने सागर के पिता शत्रुघ्न साहू के नाम पर पांच लाख रुपये की विकलांगता सहायता राशि तथा गांव की जमुना बाई के नाम पर 48 हजार रुपये की आवास राशि स्वीकृत होने की बात कही। इसके लिए उसने दोनों महिलाओं को रकम दिलाने दुर्ग चलने को कहा। झांसे में आकर सागर की मां चंद्रकला बाई और जमुना बाई उसके साथ बस से दुर्ग पहुंचीं। वहां बस स्टैंड से ऑटो के जरिए उन्हें कोर्ट परिसर ले जाया गया। महिला ने साहब को पैसे देने के नाम पर चंद्रकला से 2500 रुपये और जमुना मशीन में जेवर दिखने का बहाना बाई से 2000 रुपये ले लिए। बाद में बनाकर जमुना बाई की करीब 25 हजार रुपये की सोने की बालियां भी उतरवा लीं और फरार हो गई। शाम तक महिला के नहीं लौटने पर दोनों घर पहुंचीं और जानकारी दी। कुल 29,500 रुपये की ठगी बताई गई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news