Friday, September 25, 2026

भिलाई की अमिता जैन को शिक्षा संकाय में पीएचडी की उपाधि

भिलाई : न्यूज़ 36 : हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग से श्रीमती अमिता जैन ने शिक्षा संकाय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर क्षेत्र का नाम गौरवान्चित किया है। उनके शौध का विषय “महामारी की स्थिति में शिक्षकों के व्यावसायिक तनाव का साधक शैली एवं समायोजन पर प्रभाव का अध्ययन” रहा।

डॉ. अमिता जैन ने अपना शोध कार्य शोध निर्देशिका डॉ. प्रीति गुरनानी एवं सह शोध निर्देशिका डॉ. के. नागमणि, सहायक प्राध्यापक (शिक्षा), कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर 7 भिलाई के कुशल निर्देशन में पूर्ण किया।

वर्तमान में डॉ. अमिता जैन जगद्गुरु शंकराचार्य कॉलेज ऑफ एजूकेशन हुडको भिलाई में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, शोध निर्देशकों, परिवार, सहकर्मियों एवं मित्रों को दिया।

डॉ. अमिता जैन की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर महाविद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य, परिजनों, सहकर्मियों, मित्रों एवं विद्यार्थियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news