राशि NPS में होगी ट्रांसफर
भिलाई : न्यूज़ 36 : (सेल) के भिलाई इस्पात संयंत्र से जुड़ा एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसमें कर्मचारियों के हित में बड़ा निर्णय लिया गया है। यह आदेश 26 मार्च 2026 को नियमन अनुभाग द्वारा जारी किया गया।
क्या है पूरा मामला
सेल की कर्मचारी सेवानिवृत्ति लाभ निधि (SESBF) को लेकर Board of Trustees ने निर्णय लिया है कि कर्मचारियों के वेतन से SESBF हेतु जो महंगाई भत्ते (DA) का 2% कटौती की जा रही थी, उसे 1 अप्रैल 2026 से समाप्त कर दिया जाएगा।
NPS में ट्रांसफर होगा पैसा
निर्णय के अनुसार : 31 मार्च 2026 तक SESBF खाते में जमा राशि और उस पर अर्जित ब्याज को आवश्यक प्रक्रिया के बाद कर्मचारियों के NPS खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। भविष्य में भी SESBF अंशदान एवं ब्याज को NPS में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया जल्द बताई जाएगी।
अन्य महत्वपूर्ण प्रावधान
31 मार्च 2026 तक सेवानिवृत्ति, मृत्यु या त्यागपत्र के मामलों का निपटारा पुराने नियमों के अनुसार होगा। यदि कोई कर्मचारी 5 वर्ष की सेवा पूर्ण किए बिना त्यागपत्र देता है, तो उसे केवल स्वयं की जमा राशि और उस पर ब्याज ही मिलेगा।
1 अप्रैल 2026 के बाद के मामलों में SESBF की संचित राशि और ब्याज सौधे NPS में ट्रांसफर किया जाएगा।
नया विकल्प भी मिला
SAIL पेंशन पोर्टल पर कर्मचारियों को यह विकल्प दिया जाएगा कि वे अपनी इच्छा से मूल वेतन महंगाई भत्ते का 2% NPS (Tier-I) खाते में जमा कर सकें।
कर्मचारियों के लिए राहत
इस फैसले को कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, क्योंकि अब वेतन से अतिरिक्त कटौती समाप्त होगी और संचित राशि सीधे उनके NPS खाते में सुरक्षित रहेगी।
