Friday, November 27, 2026

एम बीबीएस थर्ड ईयर के स्टूडेंट ने लगाई फांसी

दो विषयों में बैक लगने से तनाव में था छात्र, पीजी में मिला शव

भिलाई : न्यूज़ 36 : चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कालेज में एमबीबीएस तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे 22 वर्षीय छात्र अभिजीत देवांगन का शव बुधवार रात करीब नौ बजे भिलाई के कोहका क्षेत्र स्थित एक पीजी के कमरे में मिला। वह दुर्ग जिले के चरौदा-जंजगीरी गांव का निवासी था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिछली परीक्षा में दो विषयों में बैक लगने के बाद से वह पढ़ाई को लेकर परेशान था। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें छात्र ने अपने माता-पिता से माफी मांगी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभिजीत कुछ दिन पहले घर से अलग रहकर पढ़ाई करने की इच्छा जताते हुए पीजी में रहने आया था। पिता की सहमति मिलने के बाद उसने कोहका क्षेत्र में पीजी में कमरा लिया था। करीब 10 दिन पहले पीजी में आने के बावजूद वह वहां केवल पांच दिन ही रुका था।

स्वजन ने कई बार किया फोन, नहीं मिला जवाब

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार रात अभिजीत के स्वजन किसी काम से भिलाई आए हुए थे। उन्होंने अभिजीत को 10 से 15 बार काल करने के बाद भी संपर्क नहीं होने पर उन्होंने पीजी में रहने वाले अन्य छात्रों की मदद ली। इसके बाद खिड़की से कमरे के अंदर रोशनी डालकर देखा गया तो अभिजीत पंखे से लटका मिला। इसकी सूचना तत्काल स्मृतिनगर चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे की जांच की और पंचनामा कार्रवाई की।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news