भिलाई : न्यूज़ 36 : ट्रांसपोर्टर के साथ ठगी करने का मामला सामने आया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर 07 भिलाई नगर निवासी राम कुमार राय ट्रांसपोर्टर है। जामुल पुलिस ने बताया कि मकान नं 2 एच, शास्त्री नगर केम्प 1 भिलाई निवासी विनोद कुमार यादव 8 लाख रुपए का ठगी किया है। पीड़ित ने मकान शबाहत अमरीन के कब्जे स्वामित्व का मकान खसरा 120/4 नगर पालिका जामुल में स्थित है। मकान का विक्रिय करने का अनुबंध 75 लाख रुपए में सौदा तय किया गया। शबाहत अमरीन विक्रेता को तुरंत में 8 लाख रुपए विनोद यादव के खाते से शबाहत अमरीन के खाते मे आरटीजीएस के माध्यम से 21 दिसंबर को 3 लाख, फिर 5 लाख रूपये दिया गया। उक्त ली गई रकम विनोद यादव को आरटीजीएस के माध्यम से दिया गया। फिर विनोद यादव द्वारा शबाहत अमरीन को अधिवक्ता नोटिस भेजकर अपना 8 लाख रुपए की मांग की। परेशान होकर विक्रेता शबाहत अमरी ने उक्त रकम को उसके खाते में ट्रांसफर किया। विनोद ने राम कुमार राय, शबाहत अमरीन दोनो से 8 लाख -8 लाख अपने खाते में वापस ले लिया। रकम को जब पीड़ित ने रकम का डिमांड किया तो उन लोगों को घुमाते रहा। रकम नहीं देने पर परेशान होकर ट्रांसपोर्टर ने शिकायत पुलिस थाने में किया।
