Wednesday, March 25, 2026

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा भिलाई जिला के अब्दुल नासिर को जिला महामंत्री पद पर नियुक्ति

भिलाई : न्यूज़ 36 : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा भिलाई जिला में संगठन को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अब्दुल नासिर को जिला महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल व्याप्त है।

अब्दुल नासिर को इस महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं। नासिर एक सरल, मिलनसार एवं ऊर्जावान व्यक्तित्व के धनी हैं, जिनकी संगठनात्मक कार्यशैली सदैव प्रेरणादायक रही है। लेखन कार्य में उनकी विशेष दक्षता तथा सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर उनकी गहरी समझ उन्हें संगठन के बीच एक विशिष्ट पहचान दिलाती है।

वे लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के एक निष्ठावान, सक्रिय एवं कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करते आए हैं। भाजपा कैंप मंडल सहित पूरे भिलाई क्षेत्र में उनकी नियुक्ति को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

पार्टी के वरिष्ठजनों का मानना है कि यह नियुक्ति उनके सतत परिश्रम, निष्ठा एवं संगठन के प्रति अटूट विश्वास का परिणाम है। उनके अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता से संगठन को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

विश्वास व्यक्त किया गया है कि अब्दुल नासिर अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, लगन एवं कुशलता के साथ करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

अंत में, एक बार पुनः उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news