Friday, March 20, 2026

हिंदू नववर्ष पर किया सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ

भिलाई में निकाली गई भगवा रैली

सेक्टर-9 चौक पर लहराया भगवा ध्वज

भिलाई : न्यूज़ 36 : हिन्दू नववर्ष के अवसर पर गुरुवार को श्रीराम जन्मोत्सव समिति भिलाई द्वारा सेक्टर-9 चौक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विशाल भगवा ध्वजारोहण के साथ ही सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर महाआरती की गई। समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा हनुमान मंदिर में भी पूजा-अर्चना की।

कार्यक्रम की शुरुआत सिविक सेंटर से निकली विशाल भगवा रैली से हुई। इस रैली में विभिन्न प्रखंडों से आए श्रीराम भक्तों और युवाओं ने भाग लिया। रैली में नगर के अनेक सामाजिक संगठनों के सदस्य भी शामिल हुए। रैली के बाद सेक्टर-9 चौक पर विशाल भगवा ध्वजारोहण किया गया। श्रद्धालुओं ने दीप भी जलाए। इस अवसर पर समिति के युवा विंग अध्यक्ष मनीष पांडेय ने हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हिन्दू नववर्ष केवल कैलेंडर का बदलाव नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिकता का उत्सव है। उन्होंने बताया कि श्रीराम जन्मोत्सव समिति पिछले 40 वर्षों से लगातार श्रीरामनवमी महाउत्सव का आयोजन करती आ रही है, जो आज भिलाई ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में आस्था और एकता का प्रतीक बन चुका है। समिति के प्रांतीय महामंत्री बुद्धन ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को जोड़ने और युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने का माध्यम हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news