Thursday, March 19, 2026

यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया दुर्ग भिलाई इकाई  द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आयोजित

महिलाओं को बताए उनके अधिकार और दी कानून की जानकारी

भिलाई : न्यूज़ 36 : यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया (वाईएचएआई) दुर्ग-भिलाई इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें घर परिवार से लेकर कार्यस्थल तक महिलाओं के लिए अवसर और चुनौतियों पर गंभीर चर्चा हुई। विधि विशेषज्ञों ने महिलाओं को उनके अधिकार और कानून के सम्बन्ध में ज्ञानवर्धक जानकारी दी। इस आयोजन में लैंगिक उत्पीड़न , शारीरिक मानसिक शोषण एवं समान कार्य समान वेतन जैसे विषयों पर सारगर्भित चर्चा हुई ।
अधिवक्ता सुरिन्दर कौर ब्रोका , श्वेता तिवारी एवं सुलेखा साहू ने महिला शिक्षा , आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। इस दरम्यान कर्नल रिटायर हरिशरण जीत कौर ने महिलाओं को स्वास्थ्य सम्बन्धी महत्त्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। प्रिया जांगड़े एवं राजश्री श्रृंगार पुतले ने महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता पर विशेष बल दिया।
संस्था के चेयरमैन के. सुब्रमण्यम एवं कोषाध्यक्ष हेमलाल देवांगन ने बताया कि इस आयोजन में सभी सदस्यों ने समवेत स्वर में स्वीकार किया कि स्त्री-पुरुष एक दूसरे के पूरक हैं। दुर्ग भिलाई इकाई के प्रेसिडेंट और विधि विशेषज्ञ ऋषि कांत तिवारी एवं अधिवक्ता विकास चौधरी ने बताया कि घर परिवार से लेकर कार्यस्थल तक महिलाओं की सुरक्षा के लिए सभी प्रकार से कानून हैं। दुर्ग भिलाई इकाई के सचिव सुबोध देवांगन ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में नवजीत कौर ब्रोका , सरोज अग्रवाल , तारकेश्वरी साहू , उषा रानी यादव , फाल्गुनी चौधरी , पूर्णिमा चटर्जी , श्रुति चटर्जी , मंजीत कौर , दिव्या शर्मा , हेमांगी ऋषि , काशवी त्रिपाठी , के. स्तुति , निखिल त्रिपाठी , चैतन्य ऋषि , गुरप्रीत सिंह सोइन ,सतानन्द तिवारी , अक्षत तिवारी , अविनाश तिवारी , किशोर छबलानी , देशबन्धु शर्मा , परमजीत सिंह , जसबीर कौर ब्रोका , सुखबीर सिंह ब्रोका , राजेश मराठे एवं संजय साहू की सक्रिय भागीदारी रही।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news