Thursday, March 19, 2026

मेडिकल शॉप का ताला तोड़ रकम व सामानों की चोरी

दुर्ग : न्यूज़ 36 : दुकान के शटर का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपी ने गल्ले में रखे नगदी रकम के साथ शॉप में रखे कॉस्मेटिक सामान, फेस वॉश, शैंपू ,तेल आदि की चोरी कर लिया।चोरी के सामान की कीमत लगभग 5000 रुपए आंकी गई है। प्रार्थी की शिकायत पर पदमनाभपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305 ए, 331(4 )के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अशोक कुमार बिरला की पंजाब नेशनल बैंक के सामने श्याम मेडी शॉप के नाम से वर्ष 2020 से मेडिकल शॉप है। 14 मार्च की रात 7:30 बजे वह दुकान को बंद कर अपने निवास माहेश्वरी परिसर बोरसी चौक चला गया था। दूसरे दिन सुबह अपने मेडिकल के सामने दूध लेने के लिए आया तो देखा मेडिकल शॉप के शटर का ताला टूटा हुआ है। शटर आधा  खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो गल्ले में रखे 22,000 रुपए नहीं थे तथा मेडिकल में रखे कॉस्मेटिक सामान फेस वॉश, शैंपू ,तेल सहित अन्य सामान भी गायब थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news