Thursday, March 19, 2026

बीएड तृतीय सेमेस्टर में छात्राओं ने लहराया परचम

दुर्ग : न्यूज़ 36 : हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बी.एड. तृतीय सेमेस्टर के परिणामों में अग्रसेन महाविद्यालय धनोरा दुर्ग के छात्र-छात्राओं ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन का क्रम जारी रखा है। महाविद्यालय की बी.एड. तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट सौ प्रतिशत रहा। बी.एड. तृतीय सेमेस्टर के घोषित परिणामों के आधार पर प्रथम स्थान पर नेहा साहू 85 प्रतिशत व द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से पारुल कुशवाहा एवं सोनाली पांडे 84 प्रतिशत अंक प्राप्त की। तृतीय स्थान पर अंजली शर्मा 83 प्रतिशत रही। अग्रसेन महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ.(श्रीमती) मंजू लता अग्रवाल प्राचार्य डॉ. (श्रीमती) रीता सूरी एवं महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों ने उनके इस उल्लेखनीय सफलता पर बधाई दी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news