Thursday, September 24, 2026

पांच निजी अस्पतालों के लाइसेंस निरस्त, 46 को नोटिस

भिलाई : न्यूज़ 36 : दुर्ग जिले में सभी निजी अस्पतालों की बुधवार को जांच की गई। साथ ही कार्रवाई भी की गई। नर्सिंग होम एक्ट के मानक से कमी पाए जाने पर पांच निजी अस्पतालों का लाइसेंस निरस्त किया गया है। सीए एचओ ने बताया कि इन अस्पतालों में दाऊजी मेमोरियल हॉस्पिटल जामगांव आर, प्राची हॉस्पिटल पुलगांव, जीवन ज्योति हॉस्पिटल जामुल भिलाई, आईए मआई हॉस्पिटल न्यू खुर्सीपार भिलाई, आशीर्वाद नर्सिंग होम जीई रोड भिलाई शामिल हैं। पहली बार निरीक्षण में मिली खामियों दूर करने के लिए उन्हें एक निश्चित समय दिया गया था। दोबारा जांच में भी कमियां मिली। इस पर उन्हें 30 दिन के भीतर जवाब देने कहा गया था। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर उनके लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की गई है।

सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी ने बताया कि कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देश के बाद चार टीमें बनाकर जिले के सभी 124 निजी अस्पतालों की जांच की गई। प्रथम चरण की जांच में 48 अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के मानक के अनुसार कमियां मिली। सभी को कमियां दूर करने का अवसर दिया गया। निश्चित तिथि के बाद पुनः निरीक्षण किया गया। इसमें 5 निजी अस्पतालों में पहले मिली कमियां बरकरार मिली।

लिहाजा उन्होंने सभी पांचों को नोटिस जारी कर 30 दिन में जवाब देने कहा। संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उनका लाइसेंस निरस्त किया गया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news