मित्तल हास्पिटल से रामकृष्ण अस्पताल रायपुर ले गए
भिलाई : न्यूज़ 36 : सोमवार को यातायात पुलिस दुर्ग को सूचना प्राप्त हुई कि भिलाई निवासी दीपिका भोसले को मित्तल हास्पिटल नेहरू नगर भिलाई में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान उनकी स्थिति गंभीर पाई जाने पर बेहतर उपचार के लिए रामकृष्ण हास्पिटल, रायपुर रेफर किया गया। सूचना प्राप्त होते ही यातायात पुलिस दुर्ग ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मित्तल हास्पिटल नेहरू नगर भिलाई से रामकृष्ण हास्पिटल रायपुर तक ग्रीन कारिडोर बनाया। मार्ग में आने वाले प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की अग्रिम तैनाती कर यातायात को नियंत्रित एवं आवश्यकतानुसार डायवर्ट किया गया, जिससे एंबुलेंस को बिना किसी अवरोध के सुरक्षित एवं तीव्र गति से मार्ग उपलब्ध कराया जा सके। समन्वित एवं सतत मानिटरिंग के माध्यम से एंबुलेंस को लगभग 42 मिनट में सुरक्षित रूप से रामकृष्ण हास्पिटल रायपुर पहुंचाया गया, जहां मरीज का उपचार जारी है।
