Sunday, March 8, 2026

सियान सदन वैशाली नगर में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित

भिलाई : न्यूज़ 36 : समाज सेवी संगठन लोकार्पण समिति द्वारा रंगों के पर्व होली के दिन सांय वैशाली नगर के सियान सदन में वरिष्ठ नागरिकों को गुलाल लगा कर उनसे आशीर्वाद लिया। रंगोउत्सव में सियान सदन के वरिष्ठ जनो ने अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए अपनी बातों को साझा किया। गरिमामय वातावरण में होली के रंगों को आपस में लगा कर एक दूसरे को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी।

इस अवसर पर लोकार्पण समिति के अध्यक्ष इस्माईल खान ने वरिष्ठ जनों को गुलाल लगा कर उनसे आशीर्वाद लिया एवं उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस्माइल खान ने वरिष्ठ जनों बातचीत की, उनकी बाते सुनी, उनकी परिवारिक जानकारी लेने के बाद उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उनकी समस्याओं का समाधान करने और शासन की योजनाओं का लाभ लेने उन्हें मार्ग दर्शन प्रदान किया। आगामी समय में लोकार्पण समिति द्वारा सियान सदन के प्रबंधक की सहमति से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाने व निःशुल्क कानूनी सहायता भी उपलब्ध कराने की जानकारी उनके द्वारा दी गयी।

होली मिलन कार्यक्रम का सफल संचालन महासचिव दिनेश कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक रतन लाल गोयल,एम एल गोपाल,मन्नू लाल बघेल,राजपाल सिंह राघव,घनश्याम यादव, पी एन त्रिपाठी,रामाधार जी, के एल विश्वकर्मा, रमेश चंद्र बटघरे, एस ए नंदी,दिलीप रत्नानी,चंद्रभान जी आदि सहित सियान नागरिक मंच के सदस्य उपस्थित थे।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news