भिलाई : न्यूज़ 36 : वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के तत्वावधान में श्री शंकराचार्य हॉस्पिटल एवं मेडिकल कॉलेज के सहयोग से कालीबाड़ी परिसर, वैशाली नगर में मंगलवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. निलांजना टोप्पो, डॉ. मिथिलेश कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेरणा अग्रवाल, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. पूजा शर्मा, डॉ. स्निग्धा त्रिपाठी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. ग्यारसी लाल सोनी और सामान्य चिकित्सा विभाग से डॉ. समृद्ध नामजाशी ने सेवाएं दीं।
मरीजों की जांच, परामर्श और निशुल्क दवाइयां दी गईं।
महासंघ के अध्यक्ष घनश्याम देवांगन ने कहा कि रोग की शुरुआती पहचान के लिए ऐसे शिविर जरूरी हैं, जिससे इलाज अधिक कारगर होता है। वार्ड पार्षद स्मिता दोड़के, महासचिव गोपाल तिवारी, कोषाध्यक्ष दिनेश गुप्ता सहित झूलेलाल विकास समिति और सिंधी पंचायत के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
